#uttarakhand newsउत्तराखंडकानूनकार्रवाईक्राइम

एसएससी एग्जाम नकल गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार 

देहरादून: 13 फरवरी को एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक ओर सदस्य एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने सर्वर रूम, परीक्षा लैब और अंडर ग्राउंड चैंबर तैयार किया था। एसएससी परीक्षा में नकल करा रहे गिरोह के 3 सदस्यों को पहले ही एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी से नकल कराने सम्बन्धी कई मिनी ब्लूटूथ डिवाइस, सिम बाक्स,बैटरी, इन्टरनेट राउटर आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद की गई है। साथ ही 18 मई को आयोजित होने वाली स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की कांस्टेबल जीडी ऑनलाईन परीक्षा में नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी केन्द्र की सुचिता भंग होने की सम्भावना पर केन्द्र सील किया गया है।

एसटीएफ एसएसपी ने कार्ययोजना बनाकर 02 टीमों का गठन किया गया। टीम ने इनपुट विकसित कर मुख्य आरोपी ईश्वरी प्रसाद उर्फ इंद्रजीत शर्मा उर्फ निवासी दिल्ली को नेहरू ग्राम देहरादून स्थित सैंट जोन्स एकेडमी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2 इंटरनेट राउटर भी बरामद हुए हैं, जिन्हें इसके द्वारा सैंट जोन्स एकेडमी की लैब में लगाया जा रहा था।

एसएससी द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा में नकल कराने के सम्बन्ध में 14 फरवरी को कोतवाली नगर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद मुकदमा एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी ने 13 फरवरी को परीक्षा केन्द्र सेन्टर महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में एसएससी द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा में सम्पूर्ण नेटवर्किग कर परीक्षा लैब, सर्वर रूम और अंडर ग्राउंड चैंबर तैयार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी ने दिल्ली में अलग-अलग दुकानों में इलेक्ट्रिकल/नेटवर्किंग का काम सीखा। दिल्ली में ही स्कूलों/कॉलेज व दुकानों में इलैक्ट्रीकल/नेटवर्किंग से सम्बन्धित कामों का ठेका लेता था, जिसमें नितिश कुमार जिसे एसटीएफ ने पहले में गिरफ्तार किया जा चुका है, उसके साथ काम करता था। इसी दौरान कोरोनाकाल में इसकी मुलाकात योगेश उर्फ योगी उर्फ इंद्रजीत उर्फ जैक नाम के व्यक्ति से हुई, जिसका भी उसने लैब बनाने का काम किया था।

एमकेपी देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन की लैब के बारे में बताया कि अक्टूबर साल 2024 में योगेश उर्फ योगी उपरोक्त नितिश कुमार के साथ लेकर देहरादून आया। इसकी मुलाकात शुभम भटनागर से हुई. शुभम महादेव डिजिटल जोन का मालिक है। इन सभी ने इसके द्वारा लैब का पूरा सैट अप तैयार किया, जिसमें सर्वर रूम से इंटरनेट केबल का एक अलग कनेक्शन यूपीएस रूम के नीचे बने चैंबर तक पहुंचाया, जिससे की प्रश्न पत्र के साल्वर कुछ सिस्टमों का रिमोट एक्सेस ले सकें। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 1 लैपटाप, 4 मोबाईल फोन, 14 ब्लूटूथ डिवाइस/रिसिवर डिवाइस, 20 बैटरी, 2 राउटर व फर्जी आईडी. कार्ड बरामद हुये हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया नवम्बर 2025 में एसएससी द्वारा आयोजित टियर प्रथम मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा और क्लेरीकल स्टाफ की परीक्षा में हुई नकल के सम्बन्ध में कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी फरार चल रहा था, जिसके बाद एक आरोपी दीपक निवासी रोहतक, हरियाणा को पहले में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां भी दी गई है। अभी तक प्राप्त जानकारी से नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी व कुछ अन्य स्थानों के सर्वर का कम्परोमाईज होना जानकारी में आया है।

स्टाफ सलेक्शन कमीशन के द्वारा 2 दिन बाद सोमवार 18 मई को कांस्टेबल जीडी ऑनलाईन आयोजित होने वाली परीक्षा में भी नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी भी एक परीक्षा केन्द्र है, जिसके सम्बन्ध में तत्कालीक रूप से क्षेत्रीय निदेशक, स्टाफ सलेक्शन कमीशन, दिल्ली को सूचना दी जा चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button