#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

नकली दवा की फैक्ट्री सील, दो गिरफ्तार 

देहरादून: एसटीएफ की छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं और उपकरण बरामद किए गए। टीम ने मौके से किलोग्राम कम्प्रेस्ड टैबलेट और 34 पंच उपकरण जब्त किए। प्रथम दृष्टया मामला औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन का पाया गया, जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

एसटीएफ के अनुसार, इसी फैक्ट्री पर वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने के आरोप भी लगे थे। वहीं, वर्ष 2024 में तेलंगाना पुलिस ने भी यहां छापेमारी कर नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया था।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट, आईटी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

जनता से अपील

एसटीएफ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बिना बिल के दवा न खरीदें। अत्यधिक छूट के लालच में संदिग्ध दवाएं लेने से बचें। केवल लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही दवाएं खरीदें। ।किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नकली दवा कारोबार की सूचना तुरंत एसटीएफ या ड्रग विभाग को दें। सूचना देने के लिए एसटीएफ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, 0135-2656202 और 9412029536। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button