#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर पलटा सूमो वाहन, चालक गंभीर घायल

देहरादून/श्रीनगर: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शनिवार सुबह एक सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा रुद्रप्रयाग से करीब चार किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर हुआ, जहां अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के समय वाहन में आठ यात्री और चालक सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन की ओर से 108 एम्बुलेंस सेवा, पुलिस टीम और रेस्क्यू दल को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर समन्वय के साथ राहत कार्य चलाया। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार यात्रियों की हालत सामान्य है, जबकि चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज निगरानी में जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button