#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर
उत्तराखंड पीसीएस रिजल्ट घोषित, डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर टॉपर
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम आज सोमवार को जारी कर दिया है।
यह परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने टॉप किया। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर अदिति पुनेठा ने मेरिट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।




