#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरशिक्षा

नीट पेपर से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई रोक 

नई दिल्ली: नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग एप टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है। 21 जून को नीट की पुनर्परीक्षा होनी है। ऐसे में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और छात्रों व अभिभावकों को भ्रम से बचाने के लिए यह कड़ा फैसला लिया गया है।

क्यों लगी टेलीग्राम पर रोक?

टेलीग्राम पर लगातार नीट परीक्षा से जुड़े फर्जी वीडियो और पेपर लीक की अफवाहें फैलाई जा रही थीं, जिससे छात्रों में संशय का माहौल था। 30 जून तक टेलीग्राम पर किसी भी मैसेज को संशोधित नहीं किया जा सकेगा, ताकि जांच एजेंसियां संदिग्ध संदेशों और वीडियो की सही तरीके से जांच कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button