शिक्षक दिवस पर बृजेश गोस्वामी तथा श्वेता तिवारी सम्मानित
शुमम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक संस्था ने किया आयोजन, कविता की बही रसधार

बरेली: शुमम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने शिक्षक दिवस पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में मीरा प्रियदर्शनी के आवास पर आयोजित किया।
साहित्यकार हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष, गीतकार कमल सक्सेना, मीरा प्रियदर्शनी व तलत शम्सी ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन मशहूर संचालक राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया। मां शारदे की वंदना सत्यवती सिंह सत्या ने की।
इस अवसर पर बृजेश गोस्वामी तथा श्वेता तिवारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन कवियों व कवयित्रियों के अतिरिक्त दीपक मुखर्जी, मनोज दीक्षित टिंकू, बिजेंद्र अंकिचन, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, मनोज सक्सेना,चारु विग, नीतू गोयल, कमल कांत श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा (रुद्रपुर), हरिकांत मिश्रा चातक मुकेश मीत,शम्शुल रहमान, प्रिंस शर्मा आदि ने काव्य की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया।



