उत्तराखंडपर्सनालिटी

चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

देहरादून: चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कैलाश गहतोड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

    कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली आपको बता दें कैलाश गहतोड़ी ने 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। इससे पहले 2017 में कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस नेता हिमेश खर्कवाल को हराया था और पहली बार चंपावत विधानसभा सीट से विधायक बने थे लेकिन जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे तो इस पर उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत की सीट खाली की थी जिसके बाद वह इसके बाद उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम (मंत्री स्तर) का अध्यक्ष बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button