मानसून सीजन में उपस्थिति सुनिश्चित करें अधिकारी: महाराज
-लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने की लोनिवि व सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा, मानसून सीजन के लिए नोडल अधिकारी और मशीनों की तैनाती, लोनिवि ने दून में स्मार्ट सिटी के तहत 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण

देहरादून: लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी मानसून सीज़न को देखते हुए मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉनसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें। सड़कों की नालियों की जल्द सफाई करें, ताकि जलभराव की नौबत न आए।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आरा घर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्ण नगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है जब 211 करोड़ सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।
महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। नो ने बताया कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गो के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गो में कार्य किये जा रहे हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ों में है, इस के सापेक्ष 136 मार्गो में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गो में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गो में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। इस योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।