सूखी नदी में बढ़ा बारिश का पानी, कई वाहन बहे

हरिद्वार : लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने से खासा नुकसान हुआ। साथ ही खड़खड़ी शमशान घाट के पास सूखी नदी में बारिश का पानी आने से कई खड़ी कारें गंगा में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र धस्माना के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँची।मौके पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा नदी में फंसी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नही है।
एसडीआरएफ ने आमजन से अपील की हैं कि मॉनसून सीजन के दौरान सभी से निवेदन है कि आप अपने वाहनों को नदी, घाट, नहर, बाढ़ प्रभावित, एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास पार्क न करें। कृपया अपने वाहन को किसी सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें।मॉनसून सीजन के दौरान नदी/नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, अतः मानसून सीजन के दौरान नदी, नहर, और नालों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरतें।



