भूपेंद्र सिंह कंडारी अध्यक्ष व सुरेंद्र सिंह डसीला महामंत्री बने
उत्तरांचल प्रेस क्लब 2025 के चुनाव के लिए रविवार देर रात संपन्न हुई मतगणना

देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब 2025 के चुनाव में भूपेंद्र कंडारी अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह डसीला महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। मतदान चुनाव अधिकारी कुंवर राज अस्थाना व सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद बडोनी व डॉ. वीके डोभाल की देखरेख में सम्पन्न हुए।
देर रात संपन्न मतगणना में अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह कंडारी 181, जबकि अरुण शर्मा को 138 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा को 131, आशीष उनियाल को 127, बीएस तोपवाल को 30, गौरव गुलेरी को 20 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पायल को 178, राजीव थपलियाल को 130 मत मिले।
इसके अलावा, महामंत्री पद पर सुरेंद्र सिंह डसीला को 169, विनोद पुंडीर को 144 मत मिले।संयुक्त मंत्री पद (महिला आरक्षित) पर रश्मि खत्री को 199 व प्रभा वर्मा को 108 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चंदोला को 138, मनोज सिंह जयाडा को 115 व राजेंद्र उनियाल को 60 मत मिले। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर अभय सिंह कैंतुरा व संप्रेक्षक पद पर शिवेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सदस्य कार्यकारिणी में नौ पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से निम्न नौ प्रत्याशी विजयी रहे।मनवर सिंह रावत 272, संदीप बडोला 24,दीपक बड़थ्वाल 212, शूरवीर सिंह भंडारी 207, किशोर रावत 191, मो असद 179, रमन कुमार जायसवाल 179, योगेश रतूड़ी 177, पंकज भट्ट 177 विजयी रहे। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी में अंबुज शर्मा को 140 वोट व दीपक छाबड़ा को 162 मतों से संतुष्ट होना पड़ा।
इस अवसर पर कार्यालय प्रत्याशियों के अभिकर्ता तिलक राज, किशोर कुमार रावत, मनीष डंगवाल, प्रेस क्लब कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट मौजूद रहे।