श्रमिकों और किसानों के हितों के पक्षधर थे एमएन राय
दून पुस्तकालय में एम.एन. रॉय स्मृति व्याख्यान का आयोजन

देहरादून: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में इंडियन रेनेसां क्लब के सहयोग से एमएन रॉय स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय था शिक्षा और जनतांत्रिक संवेदना। इसके व्याख्याता थे प्रो. अपूर्वानंद।

उन्होंने अपने व्याख्यान में एम.एन. रॉय को याद करते हुए कहा कि किसी भी देश अथवा क्षेत्र जनतांत्रिक संवेदना में बुनियादी ईकाई के रुप में व्यक्ति होता है। अपनी प्रगतिशील विचार धारा में एमएन राय ने अपनी विचारधारा से देश विदेश के श्रमिकों, किसानों और जमीनी स्तर के बुनियादी काम करने वाले लोगों के हमेशा पक्षधर रहते हुए उनके हित के लिए काम किया।
लोगों ने प्रो. अपूर्वानंद से कई मुद्दों पर सवाल जबाब भी किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिलाओं के हित में कार्य कर रही सामाजिक कार्यकर्ती दीपा कौशलम ने किया।
इस अवसर पर अरुण असफल, समदर्शी बड़थ्वाल, कुल भूषण, देवेन्द्र, डॉ. वीके डोभाल, हरि ओम, निकोलस, डॉ. पंकज नैथानी, चन्द्रशेखर तिवारी, सुंदर बिष्ट, सुजाता पाल, रवि चोपड़ा, अरविन्दर सिंह, योगेन्द्र सिंह, हरवीर सिंह, विजय कुमार, अरविन्द शर्मा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



