#uttarakhand newsउत्तराखंडकर्मचारी संगठनकाम की खबर

विद्युत संविदा कर्मियों को समान वेतन का आदेश जारी, खुशी की लहर

उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यूपीसीएल के प्रबंध 

देहरादून : उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के ऊर्जा भवन मुख्यालय में कार्यरत प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान वेतन (महंगाई भत्ते सहित) व विभाग में समायोजित किए जाने के आदेश निर्गत होने के अवसर पर प्रबंध निदेशक उपाकालि पीसी ध्यानी निदेशक पीसी ध्यानी का जताया आभार मुलाक़ात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक (परिचालन) ई. एमआर आर्या, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन आरजे मलिक, निदेशक वित्त कमल शर्मा, अधिशासी निदेशक (तकनीकी) ई. संजय टम्टा, मुख्य अभियंता, ई.  राजकुमार, आशीष अरोड़ा व तमाम उन अधिकारियों से मुलाक़ात कर धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने संविदा कर्मचारियों को समान वेतन के आदेश लागू कराने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

संगठन द्वारा समान वेतन के आदेश लागू होने पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (ऊर्जा) व शासन के उन तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों का भी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया, जिनके दिशा निर्देशों में संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि, सुनील चौहान, शीला बोरा, नीरज उनियाल, मालती कपूर, बिजेंद्र भंडारी, जयवीर भंडारी, संगीता नेगी, तेजपाल रावत, केसर, प्रमोद बिष्ट, लक्ष्मी जुयाल, नीलांबरी थापा, पूजा लूथरा, आरती, जितेंद्र नेगी, दीपक कंडवाल, दीपक रावत, शैलेन्द्र, उमेश जोशी, रवि राणा इत्यादि कई संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button