#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना
अस्पताल की दीवार गिरने से डाक्टर की मौत
चमोली: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ (चमोली) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चन्द्र डिमरी की दीवार ढहने से आकस्मिक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जी जैसे ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम हुई तो वे अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार पर हो रहे निर्माण कार्य की देखरेख करने कार्यस्थल पर जा रहे थे कि अचानक पहले से निर्मित सुरक्षा दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते हुए उनकी मौत हो गई।



