#uttarakhand newsउत्तराखंडछात्र संगठनधरना-प्रदर्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने आंदोलन लिया वापस 

सीजेपी ने कहा सरकार के साथ एक लिखित गारंटी का ड्राफ्ट साझा किया है, जिसे सरकार मंगलवार तक उनके साथ साझा करने पर सहमत हुई

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने नीट पेपर लीक घोटाले रोकने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किये जा रहे अपने आंदोलन को वापस ले लिया है। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद यह फैसला केंद्र सरकार से बातचीत के बाद लिया गया। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और आगे की कार्रवाई के लिए लिखित आश्वासन देने पर सहमति बनी।

सरकार के साथ बातचीत के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं। इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा।”

सौरव दास ने बताया कि उनकी दूसरी मांग यह थी कि न केवल दिल्ली में, बल्कि सभी भाजपा शासित और भाजपा सहयोगी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं. सरकार ने इस मांग को भी स्वीकार कर लिया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले वापस ले लिए जाएंगे। सरकार दर्ज की गई सभी एफआईआर की प्रतियां उनके साथ साझा करेगी, जिनकी संख्या दिल्ली में लगभग 15 से 20 है, और ये कॉपियां तीन से चार दिनों के भीतर उन्हें मिल जाएंगी।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि उन्होंने सरकार के साथ एक लिखित गारंटी का ड्राफ्ट साझा किया है, जिसे सरकार मंगलवार तक उनके साथ साझा करने पर सहमत हुई है। उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार तक इन एफआईआर और भविष्य की किसी भी कार्रवाई के संबंध में सरकार से लिखित गारंटी मिल जाएगी।

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उन्होंने नीट पीड़ितों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। सरकार इस पर सहमत हो गई है और उसने नियमों के तहत इन परिवारों को मानद मुआवजा देने की बात कही है।

इसके अलावा, उन्होंने सरकार के सामने पांच सूत्रीय मांग पत्र भी रखा, जिसमें व्यापक शैक्षिक और परीक्षा सुधारों की बात की गई थी। उस मांग पत्र के संबंध में वे लगभग चार सप्ताह में सरकार से दोबारा मिलेंगे ताकि व्यापक सुधारों पर मिलकर काम किया जा सके।

आशुतोष रांका ने बताया कि उन्होंने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दौर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे उनके प्रदर्शन की तीन मुख्य मांगें थीं- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी कानूनी मामले व एफआईआर वापस ली जाएं और उनके खिलाफ भविष्य में कोई मामला दर्ज न किया जाए।

उनकी तीसरी मांग उन परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की थी जिन्होंने नीट परीक्षा न होने के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया था। उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही समय पहले धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसका मतलब है कि उनकी पहली मांग स्वीकार कर ली गई है।

बता दें कि मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की “कॉकरोच” वाली टिप्पणी के बाद शुरू हुआ सीजेपी, जल्द ही जेन जी का प्रमुख ऑनलाइन और सड़क आंदोलन बन गया, जो परीक्षा सुधार, बेरोजगारी और शासन जवाबदेही पर केंद्रित था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button