राममंदिर चढ़ावा घोटाले में टिन्नू यादव समेत नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में आठ नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसआईटी की सिफारिश पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल, ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपियों में शामिल नहीं किया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के श्रीकृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। यह एफआईआर रमाशंकर यादव (टिन्नू यादव), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष और करुणेश के खिलाफ दर्ज की गई है। इस संबंध में गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनसी के तहत 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। यह मामला रामजन्मभूमि कोतवाली में दर्ज हुआ है।
कहा जा रहा है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां होंगी। ऐसे में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।



