
पटना: बिहार में नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्य सरगना राकेश रंजन (रॉकी) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को अदालत से रंजन की 10 दिन की हिरासत मिली है। पटना और कोलकाता में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। उधर, सुप्रीम कोर्ट में नीट मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।
राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है। पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रांची और पटना के एमबीबीएस छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, रॉकी दरअसल संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है। रॉकी ने नीट पेपर लीक के बाद उसका जवाब तैयार करने के लिए सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रॉकी, झारखंड में संजीव मुखिया गिरोह का खास एसेट है। रांची और पटना के एमबीबीएस स्टूडेंट्स को सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया। जानकारी के मुताबिक, रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सॉल्दोवर्स के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।