#uttarakhand newsउत्तराखंडमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

कवियों और शायरों ने गीत-ग़ज़लों से किया भाव विभोर 

अभिषेक अग्निहोत्री तथा समाज सेवी डॉ. अंचल अहेरी के अतिरिक्त चार युवा पत्रकारों को सम्मानित किया

बरेली : शुभम साहित्य व सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या की उपस्थिति में ख़ुशहाली सभागार गंगा जमुनी कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन संस्था संरक्षक मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ। देर रात तक अपने बेहतरीन गीत, ग़ज़ल से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर आचार्य देवेंद्र देव मुख्य अतिथि जबकि विशिष्ट अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़, एस के कपूर तथा ऋषि कुमार शर्मा रहे। माँ शारदे की वंदना कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने की। संचालन शायर ग़ज़लराज शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम में मंचासीन कवि/शायरों के अतिरिक्त हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष, मनोज सक्सेना, बिजेंद्र अकिंचन, गजेंद्र पाल सिंह, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, रामधनी निर्मल, सरवत परवेज़,अली कामरान, आरिफ़ आज़ाद, डाक्टर मिथिलेश राकेश,नीतू गोयल, रामकुमार भारद्वाज अफ़रोज़, कमल कांत तिवारी, मुकेश मीत, प्रताप मौर्य मृदुल रहमान शम्सी आदि ने देर रात तक अपने बेहतरीन गीत, ग़ज़ल से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर शायर अभिषेक अग्निहोत्री तथा समाज सेवी डॉ. अंचल अहेरी के अतिरिक्त चार युवा पत्रकारों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button