#uttarakhand newsउत्तराखंडराजनीतिक दल

रुद्रप्रयाग भाजपा में बगावत, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, हड़कंप 

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले रुद्रप्रयाग भाजपा में संगठनात्मक कलह खुलकर सामने आ गई है। अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल में एक के बाद एक कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है, जिससे बीजेपी संगठन में भूचाल सा मच गया है। भाजपा मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, सोशल मीडिया संयोजक समेत कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट को भेज दिए हैं। इस्तीफों के सार्वजनिक होते ही संगठन में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में आयोजित सोमनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भी संगठन के भीतर नाराजगी पनप रही थी। अब इस्तीफों की प्रतियां भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है, जिससे मामला और तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। इधर, बीजेपी नेतृत्व आनन-फानन में डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष पर लगातार उपेक्षा, पक्षपात और संगठन की गतिविधियों से जानबूझकर दूर रखने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें बैठकों, कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी तक नहीं दी जाती थी।

“सालों तक पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करने के बावजूद हमें लगातार नजरअंदाज किया गया। हम हर समय विषम परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ हर समय खड़े रहे हैं, लेकिन आज हम पार्टी के तुच्छ कार्यकर्ता बनके रह गए हैं। अध्यक्ष की ओर से कोई भी पार्टी की सूचना एवं संगठन के कार्यक्रम की सूचना नहीं जाती है।”- भगवती प्रसाद सेमवाल, बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष, अगस्त्यमुनि ग्रामीण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button