#uttarakhand newsउत्तराखंड

सोनम वांगचुक अनशन तोड़ने को सशर्त तैयार 

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के निर्णायक आंदोलन के बीच बुधवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखकर सशर्त अनशन तोड़ने की हामी भरी। उन्होंने मांग की कि सरकार किसी भी छात्रों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करे और उनके अनुसार यदि सरकार ऐसा आश्वासन देती है तो वे अपना अनशन समाप्त कर लेंगे। हालांकि, यह तय नहीं है कि सोनम वांगचुक अपना अनशन समाप्त कर लेंगे तो सीजेपी का आंदोलन समाप्त हो जाएगा.

सोनम वांगचुक ने अपनी चिट्ठी में लिखा, “कल रात अस्पताल में मुझसे मिलने और मेरा अनशन खत्म करने की आपकी पुरजोर अपील के लिए धन्यवाद. हमारी बातचीत के दौरान, आपने मुझे भरोसा दिलाया कि सरकार उन छात्रों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी जिन्होंने परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली थी, और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा होगी, जिसमें माननीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी शामिल है।”

दरअसल, सोनम वांगचुक मेदांता अस्पातल में भर्ती हैं और मंगलवार को उनसे मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री गए हुए थे। इसके बाद ही उनका यह बयान आया है. वांगचुक ने अपने पत्र में लिखा, “मैं सरकार से स्पष्ट आश्वासन का अनुरोध करता हूं कि इस आंदोलन में भाग लेने वाले किसी भी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनका एकमात्र “अपराध” एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज उठाना रहा है। यदि ऐसा आश्वासन दिया जाता है, तो मैं इस विश्वास के साथ अपना अनशन समाप्त करूंगा कि सरकार ने न केवल मेरी अपील सुनी है, बल्कि लाखों युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को भी सुना है। ऐसे आश्वासन के अभाव में, मैं अनिश्चित काल तक अपना अनशन जारी रखने के लिए मजबूर हो जाऊंगा। मुझे यह भी उम्मीद है कि आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल का अत्यधिक प्रयोग नहीं किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button