#uttarakhand newsउत्तराखंडजनसमस्या/परेशानीदुर्घटना

नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, चार दिन के लिए स्कूलों में छुट्टी 

मार्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, डीईओ ने स्कूलों में की छुट्टी घोषित 

चमोली: चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने मार्निंग वॉक के दौरान दो लोगों को काट लिया। इससे क्षेत्र में आतंक फैल गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के 10 स्कूलों में चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस दौरान पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी।

नारायणबगड़ में पिछले कई दिनों से आक्रामक कुत्तों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इनके हमलों में कई राहगीर घायल हो चुके हैं। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में डर का माहौल है, जबकि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

चार दिन बंद रहेंगे 10 स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित 10 विद्यालयों में चार दिन तक कक्षाएं भौतिक रूप से संचालित नहीं होंगी। स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेगा। बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी तरह का खतरा न हो, इसलिए यह फैसला एहतियाती तौर पर लिया गया है।

वन विभाग ने शुरू किया कुत्तों को पकड़ने का अभियान क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने नारायणबगड़ बाजार क्षेत्र से कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ा। संवेदनशील स्थानों पर कुत्तों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से अभियान तेज करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button