देहरादून की मणि अग्रवाल “मणिका” को मिलेगा “केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025”
- 7 अक्तूवर को होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह, देश विदेश की 21 प्रतिभाओं को मिलेगा केतकी व गोमती सम्मान 2025

देहरादून: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बे मोहम्मदी में देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की ओर से देहरादून की मणि अग्रवाल “मणिका” को “केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सात अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इसमें शामिल साहित्यकारों को क्रमशः केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025 (महिला) व गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष) प्रदान किया जाता है।
संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि उनकी संस्था विगत 3 वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार को सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। इसमें नवोदित से वरिष्ठ तक सभी चयनित को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। गुप्त ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे देश से चयन किया गया है। कार्यक्रम में विदेश से भी एक प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की संभावना है। इस वर्ष यह कार्यक्रम प्रो.सुदीप कुमार की स्मृति में किया जा रहा है, जो कथाकुंज के संरक्षक थे।