उत्तराखंडक्राइमपुलिस-प्रशासन

सहायक आयुक्त 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

-भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम, बीते दिनों विजिलेंस ने कई घूसखोर अधिकारी- कर्मचारियों को किया गिरफ्तार 

 देहरादून: भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार सख्त हो गई है। इस कड़ी में विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे को 75 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया है। बीते कुछ दिनों में राज्य कर समेत लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

   मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने साफ किया है कि विभागों में कमीशन और जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जा सकती। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।

भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button