आस्था पथ पर होंगे बाबा केदार के लाइव दर्शन

रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर: रुद्रप्रयाग स्थित 11 वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ में दर्शन को बड़ी संख्या में देश-दुनिया से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन तमाम व्यवस्था कर रहा है। इसके तहत अब श्रद्धालु भगवान शिव के लाइव दर्शन आस्था पथ से भी कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।
चमोली जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी में एलसीडी टीवी लगवाए गए हैं। 50 इंच के 10 टीवी आस्था पथ पर लगाए गए हैं। आस्था पथ पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इन टीवी स्क्रीन पर बाबा केदारनाथ जी के मंदिर के लाइव दर्शन होंगे इसके साथ ही भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन भी इस पर होगा। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।