उत्तराखंडकाम की खबर
31 अक्टूबर को रहेगी दीपावली की छुट्टी
पहले एक नवंबर को घोषित की गई थी छुट्टी, सचिव ने जारी किया संशोधित आदेश

देहरादून: उत्तराखंड में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली अवकाश के आदेश को संशोधित करते हुए 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले दीपावली का अवकाश एक नवंबर घोषित किया गया था।
सामान्य प्रशासन विभाग उत्तराखंड सरकार के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने यह संशोधित आदेश जारी किया है।