देहरादून की पत्रिका “नवोदित प्रवाह-वार्षिक पहल” का नेपाल में हुआ लोकार्पण

काठमांडू,(नेपाल): देहरादून से प्रकाशित “नवोदित प्रवाह: वार्षिक पहल -2025” का लोकार्पण होटल क्रिस्टल पशुपति काठमांडू में विशिष्ट साहित्यकारों द्वारा किया गया। इस लोकार्पण के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री उपेंद्र यादव थे।
इस सम्मेलन का आयोजन सृजन गाथा संस्था द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए 40 से अधिक साहित्यकार थे। नेपाल के प्रमुख साहित्यकारों ने भी इसमें भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से भीष्म उप्रेती, सच्चिदानंद मिश्रा, डा० प्रकाश उपाध्याय, कंचना, डा० पुष्पक आदि मौजूद थे। इस अवसर पर नवोदित प्रवाह के बारे में जानकारी दी गई।
समारोह में जयप्रकाश मानस, सविता मोहन, मंजुला दास एवं नवोदित प्रवाह की संयुक्त संपादक डॉ. रेणु पंत भी मौजूद थी। इससे पूर्व दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में 4 फरवरी 2025 को नवोदित प्रवाह का लोकार्पण किया गया था। देहरादून की पत्रिका नवोदित प्रवाह का अंतरराष्ट्रीय लोकार्पण होना पत्रिका के लिए गौरव की बात है।