तवाघाट और मलघाट के बीच अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन, आवाजाही ठप
पिथौरागढ़: भारत-चीन बॉर्डर के पास तवाघाट-गुंजी-कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट और मलघाट के बीच अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया। बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय आवाजाही नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। सड़क बंद होने से फिलहाल दर्जनों वाहन फंसे हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गिरी चट्टान: दरअसल, यह चट्टान तवाघाट-गुंजी-कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट और मलघाट के बीच टूटी है। जहां पहले तो छोटे कंकड़ गिरने शुरू हुए, फिर बड़ी चट्टान गिरी. इसके बाद तो देखते ही देखते पूरी की पूरी चट्टान दरक गई. जिससे धुल का गुबार उठ गए। चट्टान दरकने का भयानक मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए।
“हमारी टीम कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल को लेने तवाघाट जा रही थी, तभी अचानक भारी भूस्खलन हो गया और सड़क बंद हो गई। पांचवां दल तवाघाट में सड़क खुलने का इंतजार कर रहा है। सड़क खुलने के बाद दल को गुंजी भेजा जाएगा।”- सोबन सिंह बनग्याल, हेड कांस्टेबल, पांगला थाना



