उत्तराखंडपर्सनालिटीपुरस्कार/सम्मानमनोरंजन

गढ़ रत्न नेगी दा लंदन में हुए सम्मानित

-ठंडो रे ठंडो समेत कई गीतों की दी प्रस्तुति, नेगी दा के गीतों को सुनकर खूब झूमे लोग

देहरादून: प्रसिद्ध लोकगायक और गीतकार गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ग्लोबल ब्रिलिएंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लंदन में हुए एक भव्य समारोह में नेगी दा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेगी दा ने ‘ठंडो रे ठंडो’ समेत अपने गीतों की प्रस्तुति भी दी, जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।
गढ़ रत्न नेगी दा ने दस हजार से अधिक, कई क्षेत्रीय फिल्मों के लिए मधुर और मंत्रमुग्ध कर देने वाले गीत गाए। पिछले साल भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए थे और अब ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मानित किए गए हैं।
यह पुरस्कार भारतीय लोक गायन में नेगी के विशिष्ट नेतृत्व के कारण प्रदान किया गया, जो वास्तव में एक अनूठी प्रस्तुति थी। नरेंद्र सिंह नेगी और उनकी पत्नी उषा नेगी, जो खुद एक गायिका और गीतकार हैं, अपने पति की मुश्किलों के दौरान उनकी मदद करती है और हमेशा अपने प्रतिष्ठित पति के साथ उनकी परछाई की तरह रहती है उन्हें भी कुछ दिनों पहले यूनाइटेड किंगडम में आमंत्रित किया गया था।
इस दौरान, ब्रिटिश संसद में सम्मानित होने के उपलक्ष्य में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के सम्मान में यूनाइटेड किंगडम के कुछ इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button