#uttarakhand newsउत्तराखंडचर्चा मेंदेश-विदेश

नौ माह से अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौटी

फ्लोरिडा: सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौट आई हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन किया। सुनीता के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी वापस आए। नासा ने इस सफल वापसी की पुष्टि की है।
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर नौ महीने का लंबा समय अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर सफल वापसी कर चुके हैं। इसके लिए व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का शुक्रिया अदा किया है। यह पूरी दुनिया के लिए एक अविस्मरणीय क्षण था। सुनीता और विलमोर ने स्पेसएक्स के सीइओ एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुनीता और विल्मोर बोइंग के नये स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून, 2024 को केप कैनवेरल से आइएसएस के लिए रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गये थे, लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे।
सुनीता विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की सकुशल वापसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘नासा के क्रू 9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के पीछे पूरी टीम को बधाई! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके दृढ़ संकल्प को सलाम करती हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं!’अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है। एक बेटी घर वापस आ गई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में संतों ने सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button