#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना
ऋषिकेश–बद्रीनाथ हाईवे पर हादसे में एक महिला की मौत
देहरादून: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सरिया से लदे एक खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरा गई, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक महिला, (55 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका शव वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गया था।
SDRF टीम ने आरी मशीन की मदद से वाहन के हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंपा। कार सवार अन्य 07 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया है।


