#uttarakhand newsअजब-गजबउत्तराखंडकानूनक्राइम

गुजरात में आरबीआई के खजाने से 8 करोड़ रुपए चोरी, बैंक कर्मी ने ही की चोरी 

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में आरबीआई के खजाने से 8 करोड़ 70 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में काम करने वाले एक कर्मचारी ने दो मजदूरों के साथ मिलकर सफाई के बहाने खजाने से नोट कचरे के बॉक्स में भरकर बाहर निकाल लिए। चोरी के पैसों से उसने बंगला, गाड़ी और दुकान खरीदी, साथ ही एक महिला सहकर्मी को भी 23 लाख रुपये दिए। सीसीटीवी फुटेज 90 दिन में डिलीट होने की जानकारी के चलते वह करीब 98 दिन तक ऑफिस आता रहा और फिर फरार हो गया। मामला खुलने पर पुलिस ने जांच की और मनाली गए आरोपी को 22 मई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2.20 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली है, जबकि बाकी पैसों की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button