छात्रों के आक्रोश से थमी संसद, सूनी सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, लाठीचार्ज
संसद भवन के गेट बंद, पीएम मोदी भारी सुरक्षा के बीच आवास लौटे, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च के दौरान बैरिकेड को कथित तौर पर लांघने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया। सूत्रों के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट पर प्रदर्शनकारियों ने उच्च सुरक्षा क्षेत्र में लगाए गए कई अवरोधक हटाने और उन्हें लांघने का प्रयास किया।

इस पर संसद भवन के आसपास के पांच मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेवा तीर्थ को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।
संसद भवन तक जाने से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं। हालात को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संसद भवन के गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।

सीआईएसएफ ने परिसर को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया है. मोर्चा संभाल लिया है। मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास लौट गए हैं।

प्रदर्शनकारी संसद भवन तक मार्च करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान झड़प जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद 10 से 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।




