उत्तराखंडपर्यावरण बचाओसरोकार

राष्ट्रीय सेविका समिति ने बाल वनिता आश्रम में किया वृक्षारोपण

देहरादून: राष्ट्र सेविका समिति एवं स्त्री आर्य समाज ने ‘हरेला पर्व’ पर बाल वनिता आश्रम’ तिलक रोड में वृक्षारोपण किया। 16 जुलाई को राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका लक्ष्मी बाई केलकर (वंदनीय मौसी जी) का जन्मदिन ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर समिति की बहनों ने वृक्ष लगाकर वंदनीय मौसी जी का जन्मदिन मनाया। समिति की बहनों ने धरती को हरा -भरा रखने का संकल्प लिया और राष्ट्र कार्य के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान देने का भी संकल्प लिया।आश्रम में पेड़ों को लगाया गया और बच्चों को वेदों में पर्यावरण के महत्व के बारे में भी बताया गया। प्राण वायु के लिए शुद्ध वायु पीपल, नीम आदि वृक्षों से प्राप्त होती है। वृक्षों के संरक्षण पर महत्व दिया गया ।अधिक से अधिक वृक्षों को लगाकर पूरे विश्व को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सकता है। बच्चों को ‘वृक्ष लगाओ’,’वृक्ष बचाओ’ के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक प्रमुख संगीता, महानगर कार्यवाहिका शारदा त्रिपाठी, बबली, संपर्क प्रमुख मीना थापा, तरुणी प्रमुख पूजा, बौद्धिक प्रमुख निशा गुप्ता, आर्य उप प्रतिनिधि की प्रधाना स्नेह लता खट्टर, स्त्री आर्य समाज धामा वाला की प्रधान रेखा आर्या, अरुणा गुप्ता जी, पूजा सेठी, जगवती चौधरी आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button