#uttarakhand newsउत्तराखंडकानूनकार्रवाईक्राइमपुलिस-प्रशासन

चमोली जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी लापता, गुमशुदगी दर्ज

चमोली: चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी लापता हो गए हैं। पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी को लेकर गोपेश्वर थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने अपनी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी (जिला आबकारी अधिकारी चमोली) निवासी राजकीय आवास कुड कॉलोनी गोपेश्वर 31 मार्च सुबह 10 बजे से संपर्क से बाहर हैं।
राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला के मुताबिक प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी अपने आवास और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से भी नदारद हैं। काफी खोजबीन के बाद भी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसीलिए दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उनकी ढूंढ खोज की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button