#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

गृहमंत्री अमित शाह ने 2000 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र 

-शनिवार को हरिद्वार में 1,100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, पाकिस्तानी और अफगानिस्तान से आए 5 हिंदू परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपे

हरिद्वार/देहरादून: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में 1,100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शाह ने कार्यक्रम की शुरुआत में 2000 पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए। पांच आरक्षियों को औपचारिक रूप नियुक्ति पत्र सौंपा गए। इस दौरान अमित शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी और अफगानिस्तान से आए 5 हिंदू परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपे। उन्होंने अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वालों की आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की मुट्ठी भींचिए और बोलिये भारत माता की जय। उन्होंने जय जय श्री राम का जयकारा भी लगाया। अमित शाह ने युवाओं को ‘मेरे जिगर के टुकड़े’ कहा और देवभूमि को प्रणाम किया।

इससे पहले उत्तराखंड के सीएम धामी ने कार्यक्रम में मौजूद एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा देश एक भारत और श्रेष्ठ भारत की ओर बढ़ रहा है। सशक्त भारत का संकल्प पूरा हो रहा है। भारत आज पूरी दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। सीएम धामी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के मित्रों को विश्वपटल पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता रास नहीं आ रही है। वे पीएम मोदी का विरोध करने के चक्कर में पूरे देश का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस अपने युवराज के अपरिपक्व नेतृत्व में देश विरोधी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने विकास के ऐतिहासिक मानक गढ़े हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button