#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

प्रदर्शनी में छात्रों ने देखा पक्षियों का अनोखा संसार

देहरादून: रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में शनिवार को एक दिवसीय पक्षी फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्लभ और आकर्षक पक्षियों की तस्वीरों के माध्यम से छात्रों ने उनकी अनोखी दुनिया को जाना। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने उत्तराखंड के पक्षी संसार को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए आने वाली पीढ़ी को अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को अपनी दिनचर्या को परिवर्तित कर अपने अंदर छिपी किसी भी प्रकार की प्रतिभा को निखारने का सुझाव दिया। प्रदर्शनी के दौरान राजू पुशोला ने छात्रों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार और पर्यावरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी पक्षियों का संरक्षण संभव है और बच्चों को इसके लिए जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर दैनिक जागरण के समाचार संपादक देवेंद्र सती और प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित उनियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा पोखरियाल ने कहा कि विद्यालय प्रकृति संरक्षण को अपने सामाजिक दायित्वों के रूप में देखता है। प्रधानाचार्य नीतू तोमर ने बताया कि
इस प्रकार के आयोजन से छात्र छात्राओं को इस दिशा में जानकारी देकर उनकी भूमिका के महत्व को समझने का प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा और समन्वयक प्रतिभा खत्री भी उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन अदिति राणा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button