#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना
कोलकाता में सरकारी बिल्डिंग में आग से 4,000 ईवीएम जलकर खाक
कोलकाता: कोलकाता में सरकारी बिल्डिंग में आग से 4,000 ईवीएम जलकर खाक हो गई। मंत्री ने साजिश की आशंका जताई है। नष्ट हुई ये ईवीएम मशीनें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में इस्तेमाल की गई थीं।
राज्य के फायर मिनिस्टर कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद साफ तौर पर कहा— “यह आग सामान्य नहीं लगती। जिस तरह से आग फैली और नुकसान हुआ, उसमें किसी बड़ी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के अलीपुर इलाके में एक बहुमंजिला सरकारी इमारत में लगी भीषण आग में राज्य प्रशासन की एक बड़ी संपत्ति नष्ट हो गई है।
राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री कौशिक चौधरी ने पुष्टि की है कि इस घटना में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं।



