#uttarakhand newsउत्तराखंडक्राइम

वसंत विहार में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बिना नंबर प्लेट स्कूटी सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

देहरादून के वसंत विहार इलाके में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के लिए शहर में कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच चेन लूट की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत वसंत विहार फेज-2 में एक्टिवा सवार बदमाश ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातचीत के बहाने रोककर उसके गले से चेन झपट ली। चेन लूटने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिर गई। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वसंत विहार फेज-2 में एक बुजुर्ग महिला लाठी के सहारे शाम की सैर कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा. महिला को देखने के बाद आरोपी कुछ दूर जाकर वापस लौटा और महिला के पास आकर एक्टिवा रोक दी। आरोपी महिला से बातचीत करने लगा. महिला जब उससे बात कर ही रही थी, तभी युवक ने महिला के गले चेन झपट फरार होने लगा। चेन छीनने के दौरान हुई जोर-जबरदस्ती में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा से मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला के बेटे ने वसंत विहार थाने में चेन लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के बीच वारदात: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देहरादून में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके बावजूद वसंत विहार जैसे पॉश इलाके में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता है।

 

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसकी तलाश की जा रही है।

-सेंकी सिंह, वसंत विहार, थाना प्रभारी-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button