महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत को दी पुष्पांजलि
14 इन्फैंट्री डिवीजन सेना और कैंट बोर्ड और सिट्रस संस्था मेरी माटी मेरा देश संस्था ने शौर्य दिवस पर क्लेमेनटाउन में किया आयोजन

देहरादून: आज क्लेमेनटाउन में महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत स्मारक पर स्थानीय 14 इन्फैंट्री डिवीजन सेना और कैंट बोर्ड और सिट्रस संस्था मेरी माटी मेरा देश संस्था द्वारा आयोजित शौर्य दिवस पर उनको क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम शहीद जसवंत सिंह रावत के भाई विजय सिंह रावत और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया।इस अवसर पर सिट्रस संस्था के संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल संजीव आनंद रिटायर्ड ने कहा कि वर्तमान में भारत की सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने को सक्षम है। उन्होंने जसवंत सिंह रावत जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें स्कूल के बच्चों को भी ऐसे शौर्य दिवस पर बुलाना चाहिए जिससे कि उनमें भी देशभक्ति की भावना पैदा हो। मेरी माटी मेरा देश संस्था के संयोजक महेश पांडे ने कहा कि आज देश में जरूरत है कि शहीद जसवंत सिंह रावत जी जैसा अदभुत पराक्रम के धनी महावीर चक्र विजेता का इतिहास स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहिए। सिट्रस संस्था के अध्यक्ष श्रीमान गोविंद पांडे ने कहा कि जसवंत सिंह रावत आज भी सेना में जीवित हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं। गढ़वाल भ्रातृ मंडल के मुख्य संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्त्वाल रिटायर्ड ने कहा कि जसवंत सिंह रावत भारतीय सेना का गौरव हैं। इस अवसर पर 4th गढ़वाल के सैनिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सिट्रस संस्था के संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल संजीव आनंद रिटायर्ड, मेरी माटी मेरा देश संस्था के संयोजक महेश पाण्डे, सिट्रस संस्था के अध्यक्ष श्रीमान गोविंद पांडे, गढ़वाल भ्रातृ मंडल के मुख्य संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्त्वाल रिटायर्ड, गढ़वाल भ्रातृ मंडल अध्यक्ष बी एस रावत, कुर्मांचल परिषद के सचिव नवीन तिवारी, कर्नल याई पी कौरा, कर्नल एस धामी, राज भट्ट, पुष्कर सामंत, धर्मवीर, रामबीर, जयपाल सिंह रावत, कैप्टेन विनोद राई, कैप्टेन हरिदत्त पांडे, कैप्टेन गुलाब सिंह रावत, कैप्टेन श्याम सिंह,खिलानंद, कारगिल वीर नारी श्रीमती अनसूया देवी,पुष्पा रावत, रमा लिंगवाल,रीना पटवाल, अंजू रावत, रेखा जोशी आदि मौजूद थे।



