भाजपा की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

देहरादून: प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश मंत्री समूह की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर माननीय प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास को नई गति देने के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित रहे।



