ऋषिकेश में गंगा की लहरों पर रोमांच का सफर
देहरादून : ऋषिकेश में कौड़ियाला से रामझूला होते हुए निमबीच तक का राफ्टिंग ट्रैक करीब 36 किमी लंबा है। इस ट्रैक पर पड़ने वाले 17 से 18 रैपिड (गंगा की लहरें) पर्यटकों को रोमांच से भर देते हैं। ऋषिकेश को देश की एडवेंचर कैपिटल कहा जाता है और कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच तक का यह ट्रैक सबसे लंबा और सबसे रोमांचक माना जाता है। आइए! हम भी रोमांच की अनुभूति करें।
इस रूट पर डेनियल डीप, द ग्रेट वाल, डीजी, बटर फ्लाई, ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम पार्ट वन, टू, थ्री, क्रास फायर, बाडी सर्फिंग, गुड मार्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी आफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल जैसे नाम वाले रैपिड पड़ते हैं। इनमें से कई ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के रैपिड हैं, जहां करीब आठ से 10 फीट ऊंची लहरें राफ्ट को हिचकोले देती हैं और एडवेंचर को यादगार बना देती हैं।
राफ्टिंग प्वाइंट में पड़ने वाले रैपिड
कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच के 35 किमी ट्रैक पर 18 रैपिड
मरीन ड्राइव से रामझूला, निमबीच के 25 किमी ट्रैक पर 14 रैपिड
शिवपुरी से रामझूला, निमबीच के 16 किमी ट्रैक पर सात रैपिड
क्लब हाउस से रामझूला, निमबीच के 12 किमी ट्रैक पर दो रैपिड
ब्रह्मपुरी से रामझूला, निमबीच के नौ किमी ट्रेक पर दो रैपिड
गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने यह तय किया है शुल्क
कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 35 किमी, 2500 रुपये
मरीन ड्राइव से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 25 किमी, 1500 रुपये
शिवपुरी से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 16 किमी, 1200 रुपये
क्लब हाउस से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 12 किमी, 800 रुपये
ब्रह्मपुरी से रामझूला, निमबीच ट्रैक, नौ किमी, 600 रुपये



