#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

नशामुक्त उत्तराखंड के लिए गांवों से शुरू करनी होगी मुहिम

राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने की शादियों में शराब परोसने की परंपरा बंद करने की अपील

देहरादून: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए सामाजिक स्तर पर मुहिम चलाने की जरूरत है। इसकी शुरुआत गांवों से होनी चाहिए। शादियों और दूसरे सामाजिक आयोजनों में शराब परोसने की परंपरा बंद होनी चाहिए। यह कहना है राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार का।
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान पंवार ने कहा कि उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र की 85 ग्रामसभाओं में महिलाओं के साथ मिलकर शादियों में शराब परोसने की परंपरा रोकने के लिए अभियान चलाया। उत्तराखंड की पहचान त्याग, तपस्या और बलिदान की संस्कृति से है। नशे का बढ़ता चलन इस सामाजिक पहचान और नई पीढ़ी के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ में बेरोजगारी और पलायन की समस्या भी गंभीर है। गांवों में रोजगार और आजीविका के साधन विकसित किए बिना पलायन नहीं रोका जा सकता। महिलाओं और विधवा महिलाओं को पशुपालन जैसे स्वरोजगार से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सामाजिक संगठनों और महिला समूहों को साथ लेकर व्यापक अभियान चलाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button