#uttarakhand newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

बेहतरीन प्रस्तुतियों से यादगार बनी शुभम की कवि गोष्ठी 

बरेली : शुभम साहित्यिक एवं जनकल्याण समिति की मासिक काव्य गोष्ठी कवि ऋषि कुमार शर्मा के नकटिया स्थित निवास पर मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गीतकार कमल सक्सेना रहे। संचालन राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया।माँ शारदे की वंदना हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत ने की।
गोष्ठी में उपरोक्त के साथ सत्यवती सिंह सत्या, व्यंग्यकार दीपक मुखर्जी, ऋषि कुमार शर्मा, हरिकांत मिश्रा चातक, अभिषेक अग्निहोत्री आदि कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति बरेली से कवि गोष्ठी को बेहद कामयाब और यादगार बना दिया।
अंत में संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button