#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरधार्मिक

बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर किया अखंड रामायण पाठ 

हरिद्वार: शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण के लिए अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया।


श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि श्री बालाजी महाराज सभी का कष्ट हरने वाले हैं। पंचपुरी में स्थापित इस मंदिर में भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं और इससे सनातन धर्म की मेहता निरंतर बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत – प्रबंधक महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने कहा कि इस श्री बालाजी मंदिर में मेहंदीपुर बालाजी की तरह भक्तों के संकटों का निवारण हो रहा है उन्होंने कहा कि श्री बालाजी मंदिर की स्थापना के लिए ट्रस्ट के संस्थापक एवं सदस्यों को अनेकों शताब्दी तक याद किया जाएगा। ट्रस्ट संस्थापक आर एस विश्वकर्मा (गुरुजी) ने कहा कि कलयुग में जागृत देवता श्री बालाजी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सब कष्ट एवं रोग दूर होते हैं तथा मनोरथ कार्य सफल होते हैं । इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि यह श्री बालाजी मंदिर भक्तों के कष्ट निवारण करने वाला नगर का एकमात्र मंदिर है। ट्रस्ट के सचिव अविनेश कौशिक ने कहा कि आज मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम भक्तों के संकट निवारण के लिए आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पार्षद पिंकी चौधरी, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष आशीष ढल्ला, डॉक्टर केपीएस चौहान, प्रवीण कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार ढल्ला, गोपाल सिंह,हरीश कुमार बाली, विनीत सैनी, मुकेश जैन, मोतीलाल, राजेंद्र सिंह, योगेश चौहान, अरुण चुघ, विनीत चौहान, रामविलास कुशवाहा, अतुल चौहान, सीमा चौहान, सुषमा चौहान एवं वैभव दत्त आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button