#uttarakhand newsअदालतउत्तराखंडकानूनक्राइम

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इन्कार 

नई दिल्ली: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग को झटका लगा है। कोर्ट ने इस मुठभेड़ से जुड़ी जनहित याचिका पर फौरन सुनवाई करने से मना कर दिया है। यह जनहित याचिका रविवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर की गई थी।

याचिकाकर्ता ने इस पूरी घटना को फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की है।

इसके साथ ही, उन्होंने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और शीर्ष अदालत के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक स्वतंत्र जांच कमेटी बनाने की भी गुहार लगाई थी।

सोमवार को जस्टिस बी. वी नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के सामने मेंशनिंग करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button