#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

पुल-गाड़ियां सैलाब में बहीं, मौत के मुंह से पोकलैंड लेकर निकला ऑपरेटर

चमोली: चमोली गढ़वाल की नीती घाटी से सामने आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। तमक नाले में बादल फटने के बाद ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला कि देखते ही देखते पुल और गाड़ियां तेज बहाव में बहने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भागने लगा।

लेकिन इसी बीच एक पोकलैंड ऑपरेटर का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। जब तमक नाला पूरी तरह उफान पर था और साथी लगातार चिल्लाकर उसे वहां से भागने के लिए कह रहे थे—“भाग…भाग…तुम मर जाओगे!”—तब भी ऑपरेटर ने अपनी मशीन को नहीं छोड़ा।

उस मशीन से उसकी दिल्लगी और लगाव इस वीडियो में साफ दिखाई देता है यही पोकलैंड मशीन उसकी रोजी-रोटी और परिवार के भरण-पोषण का सहारा है। जान का खतरा सामने होने के बावजूद ऑपरेटर अपनी मशीन को लेकर सुरक्षित साइड आने की कोशिश करता दिखाई दिया।

वीडियो में उसके साथी लगातार उसे चेतावनी देते और सुरक्षित भागने के लिए कहते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऑपरेटर अपनी मशीन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ।

एक तरफ सैलाब पुल और गाड़ियों को अपने साथ बहा रहा था, तो दूसरी तरफ यह ऑपरेटर अपनी रोजी-रोटी के सहारे को बचाने के लिए जान जोखिम में डाल रहा था।

यह वीडियो सिर्फ तमक नाले के खौफनाक सैलाब की तस्वीर नहीं दिखाता, बल्कि उस इंसान की मजबूरी और मेहनत भी दिखाता है, जिसके लिए उसकी मशीन सिर्फ लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि उसके परिवार का सहारा है। हालांकि ऐसी स्थिति में जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button