उत्तराखंडशोक/श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया, उन्होंने अंतिम सांस ली।
92 वर्षीय सिंह को रात करीब आठ बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी। बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।