उत्तराखंडधार्मिक

धू-धू करके जला रावण, मुख्यमंत्री ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश 

देहरादून : राजधानी में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

परेड ग्राउंड और बन्नू ग्राउंड में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस आयोजन के दौरान 24 स्क्वायर फीट की लंका का भी दहन किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि दशहरा हमें अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्री राम को आदर्श व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत किया, जो त्याग, समर्पण, न्याय, करुणा और कर्तव्य के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि देवभूमि में लव जिहाद, लैंड जिहाद, मजार जिहाद और अब थूक जिहाद जैसे कलंकों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार के जनसंख्या संतुलन में बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य के मूल स्वरूप की रक्षा की जाएगी। यह आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना, जहां जनता ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button