#uttarakhand newsउत्तराखंडशोक/श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 साल की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जारी अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button