सीएम ने गोपेश्वर में की मॉर्निंग वॉक, लोगों से लिया फीडबैक

गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय जनता से भेंटकर उनसे प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिले। उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को प्यार किया। बच्चे भी सीएम से मिलकर खुश एवं उत्साहित नजर आए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने वाहन चालकों और दुकानदारों से वार्तालाप की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में लोगों के सुझाव जाने। इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास हेतु समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।