डॉ. विद्या सिंह के लघुकथा संग्रह ‘ढ़ाई कमरे’ का हालैंड में हुआ लोकार्पण

हालैंड: भारत की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. विद्या सिंह की लघुकथा की पुस्तक ‘ढ़ाई कमरे’ का रविवार को हालैंड में लोकार्पण किया गया। डॉ. विद्या सिंह को
देनहाग हॉलैंड में अंतरराष्ट्रीय संगठन नीदरलैंड एवं हिंदी परिषद नीदरलैंड’ की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘वैश्विक भाषा कला एवं संस्कृति संगठन यूरोप’ की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी में संस्था के संरक्षक तेजेंद्र शर्मा, बेल्जियम से कपिल कुमार, जर्मनी से डॉ. शिप्रा और नीदरलैंड्स से विश्वास दुबे ने अपनी रचनाएं सुनाई। हिंदी परिषद नीदरलैंड के अध्यक्ष डॉ. नारायण माथुर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी संगठन नीदरलैंड की अध्यक्ष डॉ. ऋतु शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा तथा डॉक्टर पुष्पिता अवस्थी ने साबित किया कि विदेशी जमीन पर अपना देश इन प्रवासी साहित्यकारों के दिल में किस तरह धड़कता है